Breaking Ticker

नपा ने जारी की चेतावनी, स्वेच्छा से स्टॉल नहीं हटाई तो होगा बलप्रयोग

शिवपुरी। नगरपालिका परिषद ने शहर में अवैध गुमटियों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। इस तारतम्य में अभी तक कई गुमटियों को हटाने की कार्यवाही की गई है और कईयों को स्वेच्छा से गुमटियां हटाने का समय दिया गया था, लेकिन गुमटियां नहीं हटाई गईं। जिससे नगरपालिका ने अब सख्ती से गुमटियां हटवाने का निर्णय लिया है । नगरपालिका के आरआई पूरन कुशवाह ने प्रेस को जारी बयान में बताया है कि सोमवार से इस अभियान में गति लाई जाएगी और उन गुमटीधारियों से उन्होंने अपील की है कि सोमवार तक अपनी अपनी गुमटियां हटा ली जाए। अन्यथा की स्थिति में बल का प्रयोग कर गुमटियों को हटाने का कार्य किया जाएगा। सोमवार को चाबी घर से खिन्नी नाका और होटल सोनचिरैया तक सड़क किनारे रखी गुमटियां हटाने का कार्य होगा और मंगलवार को फतेहपुर रोड़ से टोंगरा मार्ग तक की गुमटियां हटाई जाएंगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit