Breaking Ticker

युवक पर कट्टा अड़ाकर लूटी बाइक, पुलिस ने पीछा कर एक लुटेरो को पकड़ा

दो की तलाश में जुटी पुलिस
शिवपुरी। कोलारस के धरमपुरा मंदिर के आगे आम रास्ते पर विगत रात्रि हथियारबंद तीन बदमाशों ने एक युवक पर कट्टा अड़ाकर उसकी बाइक लूट ली। जिसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जंगल में सर्चिंग की और एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें पूछताछ के दौरान अपने दो साथियों के नाम बता दिए हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ भादवि की धारा 394, 34 सहित 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत कायमी कर ली है।
जानकारी के अनुसार कसान सिंह पुत्र जगतसिंह गुर्जर निवासी बौलाज धर्मपुरा गांव से होता हुआ अपनी बाइक क्रमांक एमपी 33 एकक्यू 2278 से जा रहा था। तभी रात्रि करीब 8 बजे तीन बदमाश उसका पीछा करते हुए आए और उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाशों में से एक ने उस पर कट्टा अड़ा दिया और उसकी बाइक लूटकर भाग गए। बदमाशों के भागने के बाद तुरंत ही कसान सिंह ने पुलिस को सूचना दे दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीडि़त से पूछताछ की तो उसने बताया कि बदमाश उसकी बाइक लेकर जंगल की ओर भागे हैं। पुलिस ने जंगल में सर्चिंग शुरू की और एक बदमाश दीपक उर्फ दीपेंद्र को घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिसमें पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके साथ सिद्धा रावत और महेश लोधी भी थे जो बाइक लेकर वहां से निकल गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit