Breaking Ticker

नागरिकता संशोधन बिल राज्य में लागू करने को लेकर भाजपा द्वारा घेरा कलेक्टर कार्यालय

  • मुख्यमंत्री का नागरिकता संसोधन बिल लागू न करना भारत की संप्रभुता, संघीय व्यवस्था और संवैधानिक मर्यादाओं का खुला उल्लंघन है: राजू बाथम
  • राज्यपाल के नाम दिया जिलाधीश को दिया ज्ञापन
केदार सिंह गोलिया शिवपुरी। नागरिकता संशोधन कानून (सीएबी) को लागू करने के संबंध में प्रदेश की कांग्रेस सरकार हीला-हवाली कर रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इस संबंध में बयान दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस कानून को प्रदेश में तुरंत लागू किए जाने की मांग की है और मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम बिल को प्रदेश में लागू करवाने के लिए ज्ञापन दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां धरना दिया और घेराव किया। इस दौरान नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा नागरिकता संशोधन कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिन्दू, सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध और पारसियों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के चलते इस कानून को प्रदेश में लागू नहीं कर रही है। जबकि प्रदेश सरकार इसे लागू करने से इंकार नहीं कर सकती। इस कानून को प्रदेश में तत्काल लागू किए जाने की मांग भाजपा नेताओं ने की है। राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिलाधीश को दिया गया। पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि यह कानून देश में रहने वाले उन तमाम शरणर्थियों के लिए वरदान साबित होगा जो लंबे अर्से से नागरिकता के लिए संघर्ष कर रहे है।
राष्ट्रपति से कानून को मंजूरी मिलने के बाद वह कानून सभी  प्रदेश  में लागू होना चाहिए। मध्य प्रदेश सरकार वोट बैंक टूटने के भय से इस कानून को लागू करने से इंकार कर रही है। मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून को प्रदेश में लागू नहीं करने का निर्णय लिया गया है, जबकि उक्त कानून को संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत सूचीबद्ध किया गया है, इसलिए इसे प्रदेश सरकार लागू करने से इंकार नहीं कर सकती है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र विरथरे, सुरेंद्र शर्मा धैर्य वर्धन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की प्रियंका गांधी अनशन पर बैठती है और गुंडो का समर्थन करती है विश्वविद्यालय के अंदर पुलिस जब छापामार कर जांच करती है तो दंगा फैलाने वाली सामग्री बरामद होती है और विश्वविद्यालय में छात्रो की आड़ में गुंडे इस बिल के विरोध में दंगा फैला रहे है। कार्यक्रम को कई वक्ताओं ने संबोधित किया जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, अजय जुनेजा गुलाब सिंह धाकड़ अनुराग अशोक खंडेलवाल श्रीमती मंजुला जैन आदि। कार्यक्रम का संचालन हेमंत ओझा एवं आभार राजू बाथम ने किया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें नरेंद्र विरथरे धैर्यवर्धन शर्मा सुरेंद्र शर्मा ओमप्रकाश खटीक पूर्व विधायक प्रहलाद भारती अशोक खंडेलवाल ओमी जैन पृथ्वीराज भानु दुबे गगन खटीक दिलीप मुदगल, विपुल जैमिनी, गिर्राज शर्मा, दिनेश रावत रामू बिंदल रामकरण यादव हेमंत ओझा, डॉ राकेश राठौर अमित भार्गव हरिओम काका जयदीप कुशवाह, नरोत्तम रावत, संजय कुशवाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit