Breaking Ticker

पूर्व सरपंच के पुत्र ने साथियों के साथ मिलकर शिक्षक को स्कूल में बंधक बनाया

दारू, मुर्गा पार्टी के लिए मांग रहे थे रूपए, वीडियो बनाकर वायरल  करने की भी दी धमकी
शिवपुरी। दिनारा के ग्राम ढांड़ के मजरा में शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक चंद्रभान सिंह को पूर्व सरपंच के पुत्र नीलम लोधी ने अपने चार मित्रों के साथ बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक को स्कूल में बंधक बना लिया है।  आरोपी उनसे दारू, मुर्गा पार्टी के लिए रूपयों की मांग कर रहे थे। उक्त युवकों ने शिक्षक को बंधक बनाने और उसके द्वारा याचना किए जाने का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल साइड पर वायरल करने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत शिक्षक ने आवेदन देकर दिनारा थाने में की है। 
पीडि़त शिक्षक चंद्रभान सिंह के अनुसार कल सुबह 11 बजे वह स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे थे तभी पूर्व सरपंच का पुत्र नीलम लोधी अपने साथी रूपसिंह, लाखन, जीतेंद्र, राजेश लोधी के साथ वहां आया और उसने अवैध रूप से दारू, मुर्गा पार्टी के लिए रूपयों की मांग की। जब मैंने रूपए देने से इंकार किया तो युवकों ने स्कूली बच्चों को यह कहकर भगा दिया कि तुम्हारी छुट्टी हो गई है। इसके बाद पांचों युवकों ने उसे कक्षा के कमरे में बंद कर बाहर से कुंदी लगा ली। इसके बाद उनके साथ उन्होंने अभद्रता की। उन्होंने धमकी भी दी कि अगर इसके बारे में उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की तो वह उसे जान से खत्म कर देंगे। युवकों ने उनका वीडियो भी बनाया है जिसे वह वायरल करने की भी धमकी दे रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit