शिवपुरी। पत्नि की मारपीट करने और उससे दहेज की मांग करने के मामले में आरोपी बने उसके पति ने अपनी साली के खिलाफ सोशल साइड पर अश£ील टिप्पणी कर उसे बदनाम करने का प्रयास किया है। पुलिस ने पीडि़त युवती की रिपोर्ट पर से आरोपी जीजा और उसके पिता के खिलाफ छेडख़ानी सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण कायम कर लिया है। पीडि़त युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका जीजा दुष्यंत अवस्थी अपने पिता कृष्णकुमार अवस्थी के साथ कई दिनों से उसके बारे में सोशल साइड पर अश£ील टिप्पणी कर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व में भी उसका जीजा उसकी बहन के साथ मारपीट कर उससे दहेज की मांग कर रहा था इस मामले में भी उसकी बहन ने उनके खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है जिससे आरोपियों ने बदला लेने के लिए उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077






