Breaking Ticker

पूर्व विधायक भारती ने एक दर्जन से अधिक गांवों में भाजपा के नए सदस्य बनाए

30 जुलाई तक चलाया जाएगा सघन सदस्यता अभियान
पोहरी। भारतीय जनता पार्टी का महा सदस्यता अभियान 6 जुलाई से शुरू हो गया है देश में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है जिसके सबसे ज्यादा सदस्य है, लेकिन हर व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी से जोडऩे के लिए महा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे हर बूथ पर कार्यकर्तो के साथ मिलकर सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। पोहरी क्षेत्र में भी पूर्व विधायक प्रहलाद भारती भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर सदस्य बना रहे है। श्री भारती ने बताया कि 21 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक सघन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इस दौरान हम ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्य बना रहे हैं। रविवार को पोहरी नगर में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती सहित कार्यकर्ताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश चंद जैन को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इसी क्रम में ऑटो चालक को भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इसी प्रकार से जनसंघ से पार्टी के लिए काम करने वाले बुजुर्ग सदस्य श्री शर्मा का पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने सम्मान कर उनसे आशीर्वाद लिया। पोहरी क्षेत्र के बाद यहां अभियान ग्रामीण क्षेत्रों से होकर बैराड़ नगर पंचायत में भी सदस्यता अभियान चलकर सदस्य बनाये। इस अभियान में विधायक प्रहलाद भारती के साथ पूर्व विधायक प्रतिनिधि विनोद जैन एलआईसी,पूर्व विधायक प्रतिनिधि नरोत्तम रावत,मंडल सदस्यता प्रभारी एव मण्डल महामंत्री दिनेश जाटव, डॉ मोहन उपाध्याय मण्डल उपाध्यक्ष, डॉ ब्रजेश धाकड़, प्रकाश धाकड़ आदि उपस्थित रहे।  सघन सदस्यता के दौरान 30 जुलाई तक गांव गांव जाकर बुजुर्ग लोगो को सदस्य बनाया जाएगा। आज पोहरी नगर सहित बैराड़ एव आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में यहां अभियान परवान चढ़ रहा है आज नगर में ओटो चालक सहित रिटायर शिक्षकों को भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने दिलवाई एवं भाजपा के बरिष्ठ जनों का सम्मान भी श्रीफल द्वारा विधायक प्रहलाद किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रहलाद भारती के साथ पूर्व विधायक प्रतिनिधि विनोद जैन, सदस्यता प्रभारी दिनेश जाटव सहित अनेक कार्यकत्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit