शिवपुरी। शनिवार की रात्रि 9 बजे फरियादी बबलू पुत्र मानसिंह जाटव उम्र 30 साल निवासी कत्थामील के पास ने थाना कोतवाली आकर सूचना दी कि मैं और मेरे चाचा भानू जाटव, महावीर जाटव की दुकान पर सामान खरीद रहे थे तभी आरोपी दीपक पुत्र कल्लूराम जाटव निवासी ठकुरपुरा शिवपुरी का आया और बीड़ी पीने के लिए मांगने लगा। चाचा भानू ने बीड़ी देने से मना किया तो आरोपी दीपक ने फरियादी के चाचा भानू पुत्र गोधाराम जाटव उम्र 40 साल निवासी ठकुरपुरा के पेट में लोहे का बड़ा चाकू जान से मारने की नियत से दो वार मारा और वहॉ से भाग गया, फरियादी अपने चाचा भानू को अस्पताल लेकर गया जहॉ डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया ।
उक्त सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजते हुए अपराध क्रमांक 397/19 धारा 302 भादवि का कायम कर विवेचना में लेकर आरोपी दीपक की तलाश शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी विवेक अग्रवाल द्वारा मामले को गंभाीरता से लेते हुए एक पुलिस टीम गाठित की गई एवं उक्त पुलिस टीम को फरार आरोपी को जल्द से जल्द पकडऩे हेतु निर्देशित किया गया।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बादाम सिंह यादव को देर रात सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना को अंजाम देने वाला आरोपी अपने घर पर आया है और कहीं बाहर भागने की फिराक में है, थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जिस पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा गठित टीम द्वारा एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में आरोपी के घर पर दबिश दी, दबिश के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिस की परन्तु पुलिस टीम द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर दबोचकर घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का छुरा (चाकू ) बरामद किया।इस कार्यवाही में थाना कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव, उनि. कुलदीप सिंह चैहान,उनि. अनुपम मिश्रा, सउनि रामचंन्द्र शर्मा, सउनि आबिद खान, आर. देवेन्द्र, नरेश एवं आर. शरद की सराहनीय भूमिका रही।







