Breaking Ticker

तेंदुआ थाना परिसर में किया पौधारोपण

शिवपुरी। बारिश का मौसम आते ही लोग अपने अपने घरों एवं दफ्तरों में पेड़ लगाकर नेक कार्य करते हैं। हमें अपने घर, खेत सहित पड़ोस में पेड़ लगाना चाहिए जिससे हरियाली महोत्सव को मजबूत बनाया जा सके जिससे हमें शुद्ध वायु  मिल सके, यह बात तेंदुआ थाना परिसर में पौधारोपण के समय एसडीओपी कोलारस अमर नाथ वर्मा ने कही। इस मौके पर तेंदुआ थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान एवं थाने के बल ने भी पौधारोपण किया। यहां बता दें कि जब से थाना तेंदुआ की कमान अरविंद सिंह चौहान ने संभाली है तब से उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए में रुचि दिखाई है। इसके अलावा उनके द्वारा पौधारोपण कर प्रकृति के लिए अपने कर्तव्य का भी पालन किया है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने कहा पेड़ हमारे जीवन दाता है इन्हें ज्यादा से ज्यादा न केवल लगाना चाहिए, बल्कि इनकी पूर्ण सुरक्षा की जिम्मेदारी का भी निर्वहन करना चाहिए। क्योंकि का फल न केवल हम भोगेंगे, बल्कि आने वाली हमारी पीढिय़ों को भी इसका फल मिलता रहेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit