Breaking Ticker

नपं अध्यक्ष शिवहरे ने धार्मिक स्थलों पर किया पौधारोपण


शिवपुरी/कोलारस। नगर को ग्रीन और क्लीन बनाने के लिए नगर परिषद कोलारस ने नगर में 5000 पौधे रोपने का टारगेट रखा है। जिसके चलते लगातार नगर में गणमान्य नागरिको के साथ पौधे लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बीते रोज धार्मिक स्थल गायत्री माता मंदिर, हनुमान मंदिर धर्मशाला एवं शीतला माता मंदिर प्रांगण में रविवार को नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर एक सैकड़ा से अधिक पौधे रोपे गए और जिनमें कदम, गुलाब, मोरपंखी, आंवला, बेलपत्र, अशोक इत्यादि पौधे सम्मिलित थे। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने मानहित में प्राकृती और पेड़ों के महत्व को समझाया हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का बहुमूल्य अंग है इनके बिना जीवन जीवन संभव नहीं है सभी लोग हर वर्ष कम से कम 50 पेड़े अवश्य लगाऐं और उनके संरक्षण एवं बड़े होने तक उनकी जिम्मेदारी का दायित्व को संभालें क्यूं की प्राकृति को संबारना हम सब का कर्तव्य है। अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यह पौधारोपण अभियान अब प्रत्येक वार्डों में चलाया जाएगा। पौधरोपण के अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निशा शिवहरे, सत्येंद्र राणा, विजय सडैया, पार्षद गण, नीतू शिवहरे, भारती शिवहरे, मीना जैन, उषा शर्मा आदि नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit