शिवपुरी। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में शनिवार को कर्मचारी भवन शिवपुरी में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं कार्यकर्ता समीक्षा की बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर रमाकांत पिप्पल प्रदेश अध्यक्ष बसपा एवं प्रदेश प्रभारी बसपा वरुण अंबेडकर, विशेष अतिथि के रूप में एड. बृजेश शौर ग्वालियर जॉन इंचार्ज बसपा उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवपुरी जिलाध्यक्ष धनीराम चौधरी ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव राजेंद्र जाटव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथिगणों ने कहा कि हमें लोकसभा चुनाव का हार का बदला शिवपुरी जिले में नगरपालिका के चुनाव में लेंगे और साथ ही साथ अभी से कार्यकर्ता नगर पालिका की चुनाव की तैयारी में विधानसभा क्षेत्र सेक्टर पोलिंग पर लग गए हैं। बहुजन समाज पार्टी चुनाव की रणनीति बड़े पैमाने पर करेगी। इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में गुना शिवपुरी के लोकसभा प्रभारी सुआलाल जाटव, संत सिंह आदिवासी, डॉक्टर द्वारका प्रसाद धाकड़, शंकरलाल कदम, दीपक अहिरवार, पोहरी विधानसभा प्रत्याशी कैलाश कुशवाह, शिवपुरी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी इरशाद राइन, विधानसभाओं के विधानसभा अध्यक्षगण दीवान सिंह बघेल कल्याण राजे अर्जुन राजे रामनिवास बौद्ध राकेश जाटव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिवपुरी विक्रम महासचिव शिवपुरी नगर अध्यक्ष गण मुकेश जाटव सोनू निगम श्यामलाल राजे पार्षद शिवपुरी वरिष्ठ नेता गण मौजूद थे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







