Breaking Ticker

शाला सिद्धि से अपनी शाला को आदर्श बनाएं: गोलिया

पांच दिवसीय शाला सिद्दी व दक्षता उन्नयन प्रशिक्षण आरम्भ
शिवपुरी। शाला सिद्दी से शिक्षक अपनी शाला को आदर्श बनाए जिससे बच्चो को गुणबत्ता पूर्व शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। शिक्षक विद्यालय की सभी कार्ययोजनाएं बनाकर उन्हें अकादमिक एवं सह अकादमिक प्रक्रियाओं से विद्यार्थियों को भी मुक्त एवं आनन्ददायीं वातावरण में सीखने के अवसर मिले। उक्त वाक्य कोलारस बीआरसीसी जी एस गोलिया ने उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किए जा रहे 5 दिवसीय शाला सिद्दी औऱ दक्षता उन्नयन प्रशिक्षण में कही। 
उन्होंने बताया कि शाला सिद्दी में शिक्षकों को सात आयाम और 46 मानक उपक्षेत्र में अपनी कार्य योजना बनाएं। 5 दिवसीय चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 2 दिवसीय शाला सिद्दी व 3 दिवसीय दक्षता उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खासबात यह है कि प्रशिक्षण में पहली बार प्रोजेक्टर का उपयोग किया जा रहा है, जिससे प्रशिक्षण की सारी बारीकियों को समझाया जा रहा है। इसमे 90 शिक्षक एवं शिक्षिका प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है।  प्रशिक्षण का प्रारम्भ प्रतिदिन सरस्वती वंदना, प्ररेणा गीत व प्रतिवेदन वाचन के साथ किया जाता है। प्रशिक्षण के प्रभारी एम एल चौधरी, राजकुमार दोहरे, दीपक भगोरिया के मार्गदर्शन में एमटी  सुकुमाल जैन, विजय कुमार शर्मा, राजकुमार चौहान, दीपक गुप्ता, रामस्नेही गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit