हादसों से बचाने के लिए हाईवे पर घूमने वाले पशुओं के सीगों से लगाया रेडियम
शिवपुरी। दिनारा कस्बे में हाइवे सड़क पर आय दिन दुर्घटनाओ का शिकार बन रहे लावारिश पशुओं को बचाये जाने के उद्देश्य से व वाहन चालकों को होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए दिनारा थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में थनरा चौकी प्रभारी विनोद गौतम व गौ सेवा समिति के संरक्षक कल्लू महाराज के दुवारा बुधवार की शाम हाइवे पर मौजूद लावारिश पशुओं के सींगो पर रेडियम लगाए गए। दिनारा थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने बताया कि आय दिन कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में लगातार पशुओ की दुर्घटनाओ से मौत होने की समस्या सामने आ रही थी जिसको दूर करने के लिए हमने गौ सेवा समिति के सहयोग से संकेत करने के लिए पशुओं के सींगों पर रेडियम लगाया गया जिससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी। इस मौके पर एएसआई पचोरिया, व्ही डी मिश्रा, प्रधान आरक्षक नारायणसिंह बंजारा, आरक्षक हिमांचल रावत, दीपेंद्र गुर्जर,काले खा, अरबिंद मांझी, गौसेवा समिति में दीपक तिवारी, गोपाल ठाकुर,जितेंद्र लोधी, सुनील पाल,पवन ठाकुर,राजेश विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, अरविंद यादव,शंकर राजौरिया सहित हरनारायण पाल पत्रकार मौजूद रहे।








