शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ रखने एवं बेचने बाले व्यक्तियों के खिलाफ शक्ति से कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। जिसके तहत दिनांक 16.07.19 को थाना प्रभारी फिजिकल दीप्ति तोमर द्वारा स्मैक पीते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया ।
थाना प्रभारी फिजिकल उनि. दीप्ति तोमर को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि नरेश मेडीकल के पास कमलागंज में एक व्यक्ति स्मैक का नशा कर रहा है सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये स्थान नरेश मेडीकल के पास कमलागंज में स्मैक का नशा करते हुए पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम रानू उर्फ शिवानंद पुत्र पुरूषोत्तम दास शर्मा उम्र 23 साल निवासी घोसीपुरा कमलागंज का होना बताया बाद आरोपी के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।






