शिवपुरी। मध्य प्रदेश मुस्लिम एज्यूकेशनल सोसायटी जिला शाखा शिवपुरी द्वारा जिला शिवपुरी की मुस्लिम प्रतिभाओं का सम्मान समारोह एम.ई.एस. के प्रान्तीय अध्यक्ष साजिद कुरैशी की अध्यक्षता और भोज विश्वविद्यालय के पूर्व उप कुलपति डॉ. तारिक जफर के मुख्य आतिथ्य में लकी गार्डन में सम्पन्न हुआ। समारोह में ज्वाइंट कलेक्टर मकसूद अहमद, जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी आसिफ अफगानी विशेष अतिथि रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत कुरानेपाक की तिलावत, हम्दो और नात से हुई। एड्वोकेट परवेज कुरैशी ने स्वागत भाषण देते हुए शिक्षा के प्रसार पर जोर दिया। एम.ई.एस. की साल भर की कारगुजारी और भविष्य के संकल्पों पर जाहिद मुहम्मद खॉन ने प्रकाश डाला। आयोजन में नए आए मौलवी, डॉक्टर, साहित्य साधना, खैल, योग, उच्च शिक्षा तथा 80 प्रतिशत से ज्यादा नम्बर लाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र तथा शील्ड आदि देकर सम्मान किया गया।
डॉ. तारिक जफर पूर्व उपकुलपति भोज यूनिवर्सिटी का प्रान्तीय अध्यक्ष साजिद कुरैशी, ज्वाइंट कलेक्टर मकसूद अहमद ने सम्बोधन दिया। अखलाक खॉन ने केरीयर काउन्सलिंग कर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन यूसुफ अयाज खॉ, हनफी, हाजी यूसुफ कुरैशी, डॉ. तबरेज कुरैशी, फीरोज खॉन ने किया। आभार प्रदर्शन शफीक शिवानी ने किया। अस्सामा इकबाल की दुआ ''लव पे आती है दुआÓÓ पर कार्यक्रम का समापन हुआ।











