Breaking Ticker

नमन आईटीआई में सेडमैप द्वारा आयोजित स्वरोजगार एवं मार्गदर्शन शिविर संपन्न

शिवपुरी। उद्यमिता विकास केंद्र सैड मैप द्वारा स्वरोजगार एवं मार्गदर्शन हेतु एक दिवसीय शिविर नमन आईटीआई परिसर में आईटीआई संचालक  निर्देश गोयल एवं स्टाफ के सहयोग से आयोजित किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित कर आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराना था। जिसमें शिवपुरी शहर के लगभग 100 युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एल एन श्रीवास्तव द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आप योजना बनाएं उसको साकार सरकार करेगी हम सब मिलकर साकार करेंगे। नाबार्ड के जिला प्रबंधक राजाजी अय्यर द्वारा युवाओं को नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि एलएन राय द्वारा विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। इसी क्रम में अग्रणी बैंक के प्रबंधक सिकरवार द्वारा योनो एप कीज ानकारी दी गई। जिसके माध्यम से आप बैंक से लेनदेन सुगमता के साथ कर सकते हैं। आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रतिनिधि श्री कुशवाहा द्वारा हितग्राहियों को बताया गया कि हम सफल उद्यमी कैसे बने तथा अपना स्वयं का उद्गम कैसे स्थापित करें। जिला अंत्यावसाई सहकारी समिति संघ मर्यादित के प्रतिनिधि श्रीराम रूप द्वारा विभाग की जानकारियों से अवगत कराया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी अटल आश्रय योजना की जानकारी समता भार्गव द्वारा बताई गई स्वरोजगार योजनाओं के विषय विशेषज्ञ श्री सक्सेना द्वारा बैंक से ऋण प्राप्त करने के पूर्व क्या तैयारी की जाए जिसमें महत्वपूर्ण बाजार सर्वेक्षण की होती है बैंक में ऋण आवेदन किए जा सकते हैं अंत में जिला समन्वयक अनिल शर्मा द्वारा बताया गया किसी मानव को जिंदगी जीने के लिए रोजगार की आवश्यकता पड़ती है इसके लिए हमें किसी के सानिध्य में कार्य करना होता है इस स्थिति में हम पैसे कमा पाते हैं लेकिन मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से ऋण प्राप्त कर अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने के साथ साथ आप दूसरों को भी रोजगार देने वाले बन सकते हैं। अंत में शिविर को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित अधिकारियों, प्रतिनिधियों एवं आईटीआई संचालक निर्देश गोयल सहित स्टाफ का आभार अनिल शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया। 
्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit