Breaking Ticker

अफीम बेचने के लिए निकले दो युवक पकड़े, 15 हजार रूपए की अफीम व एक्टिवा बरामद

शिवपुरी। फिजीकल पुलिस ने भारतीय विद्यालय के पास से एक्टिवा वाहन पर अफीम का परिवहन करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है  जिनसे पुलिस ने 15 हजार रूपए कीमत की 127 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से उक्त स्कूटर भी जप्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया  है।
जानकारी के अनुसार फिजीकल थाना प्रभारी दीप्ति तोमर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भारतीय विद्यालय के पास से एक एक्टिवा पर सवार होकर विकास पुत्र विष्णु राठौर निवासी पुरानी कलारी के पास कमलागंज और आकाश पुत्र गंगाराम राठौर निवासी कमलागंज अफीम लेकर निकल रहे हैं जिसका आरोपीगण विक्रय करते हैं इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त एक्टिवा को पकड़ लिया और आरोपियों से पूछताछ के बाद एक्टिवा की तलाशी ली तो उसकी डिग्गी में 127 ग्राम अफीम मिली। जिसे जप्त कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह यह अफीम पूर्व में पकड़े गए कल्लू नामक युवक के  संपर्क के  लोगों से लेकर आए थे।  हालांकि आरोपियों ने यह नहीं बताया था कि वह अफीम किसे बेचने जा रहे थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit