Breaking Ticker

विधायक के प्रयासों से कल 11 बजे खुलेगी नहर

चार हजार हेक्टर भूमि होगी सिंचित

शिवपुरी। विधानसभा क्षेत्र करैरा के विधायक जसमन्त जाटव ने नरवर तहसील के लगभग 21 ग्रामों की चार हजार हेक्टयर से अधिक भूमि अल्पवर्षा के कारण फसल सूख रही थी, की समस्या को प्रमुखता से उठा कर नहर खोलवाने में सफलता हासिल की है। उल्लेखनीय है कि नहर खोलने की मांग पिछले एक सप्ताह से चल रही थी। पिछले दिनों किसानों व क्षेत्रीय नेताओ का प्रतिनिधिमंडल बिधायक से मिला था। विधायक जाटव ने ग्वालियर कमिश्नर सहित जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव से लेकर अन्य अधिकारियों से सम्पर्क साधा। ततपश्चात जिला कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी से मुलाकात कर पानी खोलने का आग्रह किया जिस पर सफलता मिल गयी। विधायक जाटव ने बताया कि 30 जुलाई मंगलवार को 11 बजे नहर खोली जाएगी। विधायक जाटव ने किसानों से कहा है कि आप की समस्या मेरी समस्या है। मैं आप की लड़ाई मुख्यमंत्री तक लड़ूंगा। मंगलवार को 11 बजे से नहर खोली जाएगी। जिससे आप लोग अपनी फसल की सिंचाई कर सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit