Breaking Ticker

हरिबल्लभ चंदोरिया बने कर्मचारी संघ नपा इकाई के अध्यक्ष, नवीन कार्यकारिणी का किया गठन

शिवपुरी। नगर निगम-नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी ने विगत दिवस शिवपुरी नगरपालिका में कर्मचारी इकाई का गठन करते हुए नपा इकाई अध्यक्ष के रूप में सहायक राजस्व निरीक्षक हरिबल्लभ चंदोरिया को नियुक्त किया। अध्यक्ष बनने पर श्री चंदोरिया ने प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र सोलंकी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के बैनर तले कर्मचारियों के हित में सदैव कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन के विस्तार हेतु कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री चंदोरिया ने बुधवार को कर्मचारी संघ नपा शिवपुरी इकाई की कार्यकारिणी घोषित की। कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष करण बाथम, महामंत्री बुद्धमल खरे, शक्ति धौलपुरिया, सचिव विनोद सक्सेना, संजय करौसिया, संगठन सचिव सोनू भदौरिया, हमीद खान, अरविंद कौरव, वहीद खान, श्रीमती ममता राजे, सुभाष कुशवाह, राजेश शर्मा और हरदास खरे को बनाया गया है, जबकि प्रवक्ता प्रमोद शर्मा, अशोक खरे, जितेन्द्र मिश्रा, जमील अहमद तथा कोषाध्यक्ष रोहित खेमरिया को मनोनीत किया है। 


इन्हें बनाया कार्यकारिणी सदस्य
कर्मचारी संघ में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हरीश शर्मा, राजेश विरवानी, दिनेशचंद गुप्ता, सुमित वैश्य, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती साधना शर्मा, श्रीमती अनवरी बेगम, आमना बेगम, सुषमा खरे, प्रभा कोडे, प्रभा यादव, रमेश श्रीवास्तव, मोहन कुशवाह, जितेन्द्र त्रिवेदी, भग्जी केवट, आशीफ खान को शामिल किया गया है। इसके अलावा विधि सलाहकार के रूप में अभिभाषक जाफरी साहब जबकि इकाई सलाहकार के रूप में वीरेन्द्र शर्मा, विष्णु भदकारिया, अब्दुल अकबर कुर्रेशी को शामिल किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit