शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल ने समस्त थाना प्रभारियो को अबैध शराव रखने वाले एवं उसका परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ शक्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये है जिसके परिणामस्वरूप थाना बैराड द्वारा अबैध शराब की कार्यवाही करते हुये 6 हजार की अबैध शराव जप्त कर आवकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई ।
थाना प्रभारी बैराड आलोक सिंह भदौरिया को शुक्रवार को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम भदेरा मे एक व्यक्ति अपने घर मे अबैध शराव रखा है सूचना पर थाना प्रभारी व्दारा वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया अवगत कराने पर से अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर व एस डी ओ पी पोहरी राकेश व्यास के मार्गदर्शन में पुलिस टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर रबाना की। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये स्थान से एक आरोपी को एक कैन मे हाथ भट्टी की कच्ची शराव 60 लीटर कीमती 6 हजार रु. के साथ पकडा नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम सेहनसिह पिता लश्मण बैडिय़ा उम्र 30 साल निवासी भदेरा वार्ड नं. 7 थाना बैराड शिवपुरी का होना बताया उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) की कार्यवाही की गई।







