शिवपुरी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक 28 जून को दोपहर 3 बजे होटल स्टार गोल्ड बाईपास रोड पुराने टोल के पास आहूत की गई है इस बैठक में संगठन महामंत्री सुहास भगत जी एवं संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति,मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभाग के जिला संयोजक, जिले के सदस्यता प्रभारी एवं सह प्रभारी बैठक में अनिवार्य रुप से उपस्थित होंगे भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि संगठन द्वारा सदस्यता अभियान के साथ साथ विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की है जिन पर चर्चा एवं उसके क्रियान्वयन हेतु यह बैठक अत्यधिक महत्वपूर्ण है समय पर बैठक मे अनिवार्य रूप से उपस्थित हो।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







