Breaking Ticker

इस बार भाजपा के छलकपट में मत आना- प्रियदर्शनी

  • शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने किया दौरा
  • आपके सांसद आपके लिए दिन-रात काम करते हैं

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। गुना-शिवपुरी से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने रविवार को कई गांव का दौरा किया और जनता से वोट मांगे। इस दौरान शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के् गांव में ग्रामीणों से बातचीत के दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा कि महाराज (ज्योतिरादित्य) क्षेत्र में पिछले 17 सालों से आपके जनप्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं और हमेशा विकास के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने विकास के कई कार्य जैसे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और सडकें बनवाई हैं लेकिन फिर भी इतने विकास कार्य कराए जाने के बाद आप भाजपा वालों की बातों में आकर अपना वोट भाजपा को दे देते हैं। लेकिन इस बार भाजपा वालों के छलकपट में नहीं आना है और विकास के हाथ मजबूत करते हुए महाराज (ज्योतिरादित्य सिंधिया) के हाथों को मजबूत करना है। प्रियदर्शनी राजे ने आरोप लगाए कि पिछले सालों में आपके सांसद ने जो विकास योजनाएं लाईं उनमें भाजपा सरकार ने अड़ंगे डाले जिसके कारण कई योजनाएं समय पर फलीभूत नहीं हो पाई लेकिन अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ गई है और विकास के काम तेज गति से हो रहे हैं। किसान, युवा व महिलाओं के लिए कई योजनाएं चालू की गई हैं जिसका लाभ अब कई लोगों को मिलेगा। 

हमारी ताकत हो आप: प्रियदर्शनी राजे
ग्रामीण क्षेत्र के दौरे के दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने सिंधिया परिवार के इस क्षेत्र की जनता से पारिवारिक रिश्तो का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र की जनता से हमारे वर्षों पुराने संबंध हैं और जनता ही हमारी ताकत है। प्रियदर्शनी राजे ने कहा कि जनता अधिक से अधिक वोट देकर अपने सांसद की ताकत को बढ़ाएं जिससे आपकी मांगों के लिए दिल्ली तक ज्योतिरादित्य पूरी ताकत से लड़ सकें। प्रियदर्शनी राजे ने कहा कि आपके सांसद आपके लिए दिन-रात काम करते हैं। हम लोगों के लिए भी वह समय नहीं निकाल पाते और आपके लिए दिनरात काम करते हैं जिससे इस क्षेत्र का विकास हो। आपको अपने परिवार का सदस्य मानते हैं इसलिए आप भी उनके हाथों को मजबूत कीजिए।

भाजपा केवल झूठ बोलती है और कुछ नहीं
प्रियदर्शनी राजे ने ग्रामीणों से कहा कि इस बार भाजपा की बातों में नहीं आना है। भाजपा चुनावों के समय जनता का वोट लेने के लिए हमेशा झूठ बोलती है और भोली-भाली जनता को फ़साती है। प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख आएंगे, बेरोजगार युवकों को नौकरी मिलेगी। लेकिन ऐसा हुआ क्या? प्रदेश में 15 साल तक मामा की सरकार रही लेकिन जनता परेशान रही। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ गई है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए महाराज पूरी ताकत से लगे हुए हैं।
श्रीमती प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने शिवपुरी एवम् कोलारस विधानसभा के कई ग्रामो में जनसंपर्क किया एवम् आमसभाओं को संबोधित भी किया। जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार ने बताया कि श्रीमती राजे ने शिवपुरी शहर के वार्ड क्र. 04 ,25,30,34,31 में भी नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सच और झूठ की लड़ाई है। मैंं आप सभी से अनुरोध करती है कि आप आने बाली 12 मई को हाथ के पंजे बाला बटन दबाकर आपके अपने महाराज को ऐतिहासिक जीत दिलाये और विकास की गति को तेज करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit