केदार सिंह गोलिया शिवपुरी। गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी के पी यादव की धर्मपत्नी श्रीमती अनुराधा यादव ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र में श्रीमती विभा रघुवंशी एवं जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती विन्नी शर्मा के नेतृत्व में बदरवास नगर सहित कोलारस के ग्रामो में जनसम्पर्क किया जनसंपर्क करते हुए डॉक्टर अनुराधा यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है आज भारत के इतिहास में पहली बार रक्षा मंत्री के पद पर श्रीमती निर्मला विदेश मंत्री श्रीमति सुषमा स्वराज सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारी देकर महिलाओ का सम्मान किया है मध्य प्रदेश में भी शिवराज सिंह चौहान ने नगरीय निकाय ब टीचर के पद पर 50% का आरक्षण देकर महिलाओं को पुरूषों के बराबर महत्व देने का कार्य किया है इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने नाबालिक बेटियो के दुष्कर्म के मामले में फांसी की सजा का प्रावधान किया है।
जिलाध्यक्ष नरेन्द्र आर्य ने परिवार के साथ किया स्वागत
महिला नेत्रियों का जिला अध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा नरेन्द्र कुमार आर्य एवं इनकी धर्मपत्नी श्रीमती उषादेवी आर्य एवं पुत्र वधु रमा आर्य ने अपने घर पर जोरदार स्वागत किया एवं बदरवास नगर में घर घर जा कर जनसंपर्क किया तथा कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉ के पी यादव को दिनांक 12 मई को भारी मतों से विजयी बनाने हेतु निवेदन किया। जनसंपर्क में नरेन्द्र आर्य, नंदकिशोर वैरागी, राजू ग्वाल, हित कुमार श्रीवास्तव, रामकुमार चतुर्वेदी, शिशुपाल यादव , रामदयाल जाटव, मनमोहन सिंह यादव, नन्नूलाल सोनी, जगदीश मंगल एवं अन्य भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







