शिवपुरी। मंगलम योग केंद्र के सदस्य और अब प्रशिक्षक पवन बघेल का आज संस्था में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने पवन का माल्यार्पण औऱ शॉल श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। पवन पिछले 8 साल से मंगलम के योगकेन्द्र से जुड़े हुए उनका हाल ही में वियतनाम के लिये एक साल की अवधि के लिये चयन किया गया पवन इस अवधि में वहां रहकर वियतनाम के लोगो को योगासन सिखायेंगे। वियतनाम की एक कम्पनी ने मंगलम के इस छात्र को सेवाओं हेतु सलंग्न किया है। कल पवन दिल्ली से वियतनाम के लिये रवाना होंगे।आज इस छात्र को मंगलम ने एक सादे समारोह में समानित किया ।इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे साथ ही कोषाध्यक्ष दीपक गोयल,सीनियर पत्रकार आलोक इंदौरिया मंगलम संचालक डॉ. अजय खेमरिया, रिटायर्ड सीएमओ डॉ रामनिवास शर्मा, संजीव भार्गव, योग गुरु रघुवीर पारासर भी मंचासीन रहे। इस अवसर डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि आज न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी शिवपुरी मंगलम के बच्चे अपने योग कौशल से शहर और संस्था का नाम रोशन कर रहे है डॉ सिंह ने योगगुरु रघुवीर पाराशर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहाकि उनके समर्पण और प्रमाणिकता से आज मंगलम का योगकेन्द्र देश भर में प्रतिष्ठित हुआ है। सीनियर पत्रकार आलोक इंदौरिया ने मंगलम योगकेन्द्र को शहर का गौरव बढ़ाने वाली निधि बताया उन्होंने कहा कि इस योग केन्द्र पर आने वाले सभी बच्चे देश के जिम्मेदार नागरिक होंगे क्योंकि वे स्वस्थ्य भारत के सपने को साकार कर रहे है उन्होंने कहाकि प्रोफेशनल तालीम से इतर योग के माध्यम से यहां के बच्चे विदेशो में अपनी सफलता के ध्वज फहरा रहे है ये हमारे लिये गौरव की बात है। इस अवसर पर मंगलम कोषाध्यक्ष दीपक गोयल ने वियतनाम जा रहे छात्र को अपनी ओर से 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की। कार्यक्रम में श्री पाराशर ने योग केन्द्र की स्थापना से अब तक का प्रगति प्रतिवेदन रखा। आभार प्रदर्शन संस्था के लेखापाल संजीव भार्गव ने व्यक्त किया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







