Breaking Ticker

प्रियदर्शनी राजे सिंधिया कल शिवपुरी एवं कोलारस विधानसभा क्षेत्र में करेंगी जनसंपर्क

शिवपुरी। श्रीमती प्रियदर्शनी राजे सिंधिया कल 5 मई को शिवपुरी एवं कोलारस विधानसभा क्षेत्र में कई आमसभाओं को सम्बोधित करेगी। इस दौरान वह गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया को लाखों मतों से जिताने के लिए जन सम्पर्क करेगी। 
कांग्रेस चुनाव कार्यालय से जारी प्रेस नोट में मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार ने बताया कि श्रीमती सिंधिया आज 5 मई को सुबह बॉम्बे कोठी से 10.30 बजे प्रस्थान कर 10.40 बजे नोहरी कला, सिंहनिवास 11.35 बजे, टोंगरा -12.30 बजे कोलारस विधानसभा के ग्राम डेहरवार मे दोपहर 1.30 बजे ग्राम कुम्हरौआ में 3.25 बजे शिवपुरी विधानसभा के ग्राम बड़ागाँव, कोटा एवं धुबानी में सभा करने के पश्चात् शिवपुरी शहर के वार्ड क्र 34, 04, 25 एवं वार्ड 30 में नुक्कड़ सभाओं को भी सम्बोधित करेगी। श्री जैन ने सभी कांग्रेस जनों से अनुरोध किया है कि इस अवसर पर उपस्थित होकर श्रीमती प्रियदर्शनी राजे सिंधिया की सभाओं को सफल बनाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit