शिवपुरी। भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर के पी यादव के समर्थन में उनकी पत्नी डॉक्टर अनुराधा यादव ने पिछोर विधानसभा के दर्जनों ग्राम खनियाधाना,डाबर,खडीचरा, महुआ, मुंहासा, तरई, पचराई, पिपरोदा, राजपुर, मायापुर, पिपलखेड़ा, सेमरी राजापुर, पठसेरा, निमबड़ी, नयाखेड़ा डेम, चौमुहां, ढला, बदरवास आदि ग्रामो में पहुचकर माता बहिनो,बुजुर्गो ,युवा,किसान सबसे अपने पति डॉ के पी यादव के लिए जनसम्पर्क कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है आज महिलाएं को करोड़ों शौचालय बनाकर उनके सम्मान की चिंता की है साथ ही उज्जवला योजना से गैस चूल्हे दे कर धुंए से मुक्ति देकर महिलाओं के स्वास्थ्य की भी चिंता की है साथ साथ गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहारे को भी राशि दी जा रही है जिससे जच्चा एवं बच्चा दोनों के स्वास्थ्य में सुधार हो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 5 साल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं इस विकास की धारा को निरंतर बनाए रखने के लिए आप सभी से अनुरोध है कि आने वाली 12 मई को भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को लोकसभा ने विजई बनाकर नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करें। इस अवसर पर पूनम राजोरिया सहित सेकड़ो महिलाये साथ रही।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







