Breaking Ticker

जाटव समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे नपं अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे

शिवपुरी। शादी की फिजूलखर्ची से बचने के लिए ही सामूहिक सम्मेलनों का आयोजन किया जाता रहा है सामूहिक विवाह सम्मेलन का होना जागृत समाज की पहचान है मेरा सभी लोगों से अनुरोध है कि हमें बहू को बहु नहीं बेटी बनाकर कर ले जाना चाहिए जिससे समाज में बहू को सम्मान और भी अधिक मिल सके।
बहू भी किसी की बेटी होती है और बेटे की बहू के समान होती है यह बात कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे द्वारा आयोजित जाटव समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप  की आसंदी से कही गई। और गौतम बुद्ध जी की जयंती बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण की पूजा अर्चना की गई, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम बेटी को 18 वर्ष तक पढ़ाते हैं उसका पालन पोषण करते हैं उसी प्रकार हम बहू को भी शिक्षा प्रदान करते हैं नप अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने कहा कि जिस प्रकार माता पिता अपनी बेटी को प्रेम करते हैं उसी प्रकार बहू को बेटी की तरह समान दर्जा प्रदान करें।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में 22 जोड़ों के साथ वर एवं वधु का नव दंपति जीवन का रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न किया इस सम्मेलन में नप अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने वर एवं वधु को आशीर्वाद प्रदान किया और इस सामूहिक सम्मेलन में अध्यक्ष डॉ भगवान लाल सोलंकी ने बताया है कि कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मोनू सगर, राकेश मोहनिया कोषाध्यक्ष, मंच संचालक सोमनाथ शर्मा (दाऊ) उमेद सगर ,पवन गोयल, मनीष मोहनिया, काजी शकील अहमद ,कार्य कर्ता गण और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit