शिवपुरी। भाजपा प्रत्याशी के अभिकर्ता पूर्व विधायक नरेन्द्र विरथरे ने लोकसभा निर्वाचन अधिकारी को मतगणना स्थल पर 23 मई को लाइट की सुचारु व्यवस्था के लिए 17 मई को पत्र लिखा पत्र में लिखा कि मतगणना के समय लाइट जाने पर प्रशाशन पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जाते है अत: 23 मई को मतगणना के समय लाइट की सुचारू व्यवस्था हो जिस पर निर्वाचन अधिकारी ने महाप्रवंधक विद्युत वितरण कंपनी को श्री विरथरे के पत्र को प्राथमिकता से लेकर 23 मई को लाइट की व्यवस्था के निर्देश दिए।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







