Breaking Ticker

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे, हाथापाई की नौबत

भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट पर मतगणना के दौरान दौरान एक बार फिर महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, अच्छी खासी लीड हासिल करने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मतगणना स्थल का निरीक्षण करने स्ट्रांग रूम में पहुंची तो वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे अमर रहे के नारे लगा दिए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति की तो फिर नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे लगे। इसके जवाब में कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी महात्मा गांधी जिंंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई।
दोनों पक्षों के बीच विवाद होने के बाद पुलिस कर्मियों और प्रेक्षक ने बीच-बचाव किया। प्रेक्षक ने विवाद सुलझाया। भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता साध्वी प्रज्ञा मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस के मतगणना एजेंट को वहां से बाहर कर दिया।
इसके साथ ही मीडियाकर्मियों को भी तत्काल बाहर कर दिया गया। बता दें कि सुबह से मतगणना स्थल नहीं गई थीं। ढाई लाख से ज्यादा की लीड लेने के बाद वे सीहोर स्थित सिद्धी विनायक मंदिर के दर्शन करने के बाद करीब 4 बजे मतगणना स्थल पर पहुंची। जहां हर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का निरीक्षण किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit