Breaking Ticker

पुलिस ने 60 हजार रूपये की स्मैक के साथ एक आरोपी को दबोचा

शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर के निर्देशन में मादक पदार्थो का अवैध रूप से व्यापार करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार की जा रही है। जिसके तहत थाना नरवर द्वारा 1 आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 21.05.19 को थाना प्रभारी नरवर निरी. राजवीर कटारे को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति करैरा चुंगी के पास नरवर में अवैध नशीले मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है सूचना पर से एस.डी.ओ.पी. करैरा श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नरवर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे तो वहॉ एक व्यक्ति संदिग्ध खड़ा दिखा, संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबोचा गया, नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजेश पुत्र गोकुल प्रसाद राठौर उम्र 28 साल निवासी मगरोनी थाना नरवर का होना बताया तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से स्मैक 6 ग्राम कीमत लगभग 60000 रू की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नरवर निरी. राजवीर कटारे ,उनि. उपेन्द्र दुबे, आर. अवधेश कुमार, आर. साहिल खॉन, आर. अनुज गुर्जर, आर. प्रशांत मंडेलिया, आर. अंकित सेंगर की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit