- मप्र मुस्लिम एज्यूकेशन सोसायटी की आवश्यक बैठक आयोजित
शिवपुरी। मध्यप्रदेश मुस्लिम एज्यूकेशन सोसायटी, शाखा शिवपुरी की विगत दिवस आवश्यक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष एमईएस भोपाल मो.साजिद कुरैशी की अध्यक्षता में लकी गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मेंं एस डब्लू अली, अतीक शिवानी, बलीउद्दीन, तोकीर निजामी प्रदेश सचिव म.प्र.कांग्रेस कमेटी, अब्दुल हमीद वेग उर्फ भोला उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्योपुर उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए श्री कुरैशी ने कहा कि मुस्लिम समाज शिक्षा के क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है इसके लिए समाज के जागरूक युवा वर्ग को आगे आकर समाज के हित में कार्य करनें की आवश्यकता है। शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करें जिससे कि अशिक्षित माता-पिता भी अपने बच्चों को स्कूल भेजें। जब समाज शिक्षित बनेगा तभी अपना हक और अधिकार पहचान सकेगा। यहां बता दें कि एमईएस द्वारा समाज में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार कई वर्षों से प्रयासरत है। इसके लिए संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य जरूरत मंद एवं गरीब बच्चों को किताबों से लेकर स्कूल की फीस तक भरने में सहायता करते है। बैठक में मौजूद अन्य वक्ताओं द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। बैठक में मुख्य रूप से एमईएस अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता परवेज कुर्रेशी, यूथ विंग अध्यक्ष तबरेज कुरैशी शफीक शिवानी, जाहिद मोहम्मद खान रजा मोहम्मद कुरैशी, युसूफ हंफी युसूफ कुरैशी, रहीम खान महमूद खान अशफाक खान एडवोकेट अरशद अली फरमान अली कौसर अली आदि मौजूद थे।
मतदान के प्रति जागरुक करने का लिया संकल्प
बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं संस्था के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समाज के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया जिससे कि समाज के लोग अपने मत की कीमत समझें और अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर राष्ट्रहित में अपना योगदान प्रदान करें।







