Breaking Ticker

प्रधानमंत्री ने पांच सालों से देश का मान बढ़ाने का कार्य किया है: महेंद्र यादव

  • भाजपा प्रत्याशी 22 को भरेंगे नामांकन फार्म: सुशील रघुवंशी

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की जनता से जो धोखा कांग्रेस ने किया है उससे बदला लेने का समय आ गया है इस लोकसभा चुनाव में हम गुना सहित मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर प्रचण्ड जीत हासिल करेंगे। उक्त विचार पूर्व राज्यमंत्री एवं लोकसभा प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव ने गुना लोकसभा की शिवपुरी जिले की बैठक को संबोधित करते हुये कहे। उन्होंने कहा कि इस समय देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है राष्ट्र की सुरक्षा और राष्ट्र के सम्मान की और हम सब को इस बात का गौरव है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने पांच सालो से देश का मान बढ़ाने का कार्य किया है। पिछले पांच सालो में मान. नरेन्द्र मोदी ने देश की सुरक्षा के लिये ऐसे निर्णय लिये है जो पहले कभी भी नहीं लिये गये। और इसी का नतीजा है कि पूरी दुनिया ने ये माना है कि नरेन्द्र मोदी जैसा सशक्त नेता नहीं हुआ।यह दो विचारधारा का चुनाब है एक तरफ राष्ट्र विरोधी विचारधारा के सभी लोग इकठ्ठे हो गए है जिनका एकमात्र लक्षय नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना है यह जानते है कि यदि नरेंद्र मोदी जी पुन: प्रधानमंत्री बने तो यह सब जेल में होंगे इसलिए सपा बसपा जैसे घोर विरोधी भी एक हो गए है।हम सभी कार्यकर्ता को मोर्चा संभालना है और इस राष्ट्र निर्माण में अपनी आहुति देकर मोदी जी के नेतृत्व में पुन: भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है।
लोकसभा संयोजक सूर्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी के पक्ष में जो लहर 2014 के चुनाव में थी उससे कई गुना लहर 2019 के लोकसभा चुनाव में नजर आ रही है जहां भी मा. मोदी जी सभा करने जाते है वहां उपस्थित जन सैलाब इस बात का प्रमाण है।आज गाँवों की चौपालों पर भी ग्रामीण नरेंद्र मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं व सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा करते है हमे सिर्फ उनसे मिलना है व बोट डालने का आग्रह करने जाना है हम पहले से भी ज्यादा बहुमत से सरकार बनाएंगे।
भाजपा प्रदेशकार्यसमिति सदस्य व पैनलिस्ट धैर्यबर्धन शर्मा ने कहा कि देश में भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता को आगे बढऩे का मौका मिलता है शिवराज सिंह चौहान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जैसे प्रमाण है आप सभी के परिश्रम और मेहनत से हम इस चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेंगे।

विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने अपने संबोधन में कहा डॉ के पी यादव के नाम की घोषणा से पूरी पार्टी में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। उन्होंने कहा कि हमारी तीनो विधानसभाओं की रचना तैयार है। उसी रचना पर कार्य करके हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पहुंचकर जीत का परचम लहरायेंगे। और नरेन्द्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने का सपना पूरा करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने भाजपा के लिए बोट डालने का आग्रह करें।  बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा गुरु ने किया इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा अजीत जैन पूर्व राज्यमंत्री राजू बाथम पूर्व विधायक कामता प्रसाद बेमटे पर राजकुमार खटीक  हेमंत ओझा देवेंद्र श्रीवास्तव रामू विंदल ओमी जैन बलबीर सिंह चौहान धरम वीर रावत डॉक्टर राकेश राठौर सोनू बिरथरे, मुकेश चौहान, डॉ महेश आदिवासी अजय जुनेजा लक्ष्मी जाटव सरोज धाकड़ मंजुला जैन भानु दुबे, हरिओम राठौर, विपिन खेमरिया हेमपाल दांगी विकास पाठक बलभद्र सिंह सिकरवार अमित भार्गव गणेश धाकड़ महेश धाकड़ गगन खटीक प्रभात मिश्रा गणेश गुप्ता आशुतोष शर्मा राजीव जैन रामजी लाल धाकड़ केशव कलापत सूरज गोस्वामी प्रकाश राठौर आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit