Breaking Ticker

बसपा उम्मीदवार धाकड़ लोकेन्द्र सिंह राजपूत ने दाखिल किया पर्चा

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04 में नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के दूसरे दिन बसपा उम्मीदवार धाकड़ लोकेन्द्र सिंह राजपूत एक उम्मीदवार द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी के समक्ष कलेक्ट्रेट कोर्टरूम शिवपुरी में अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। 
नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वालों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से उम्मीदवार लोकेन्द्र सिंह राजपूत ने अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। इस मौके पर सहायक रिटर्निंग आफिसर के रूप में अतेन्द्र सिंह गुर्जर उपस्थित थे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के दूसरे दिन तक कुल 03 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र भरे जा चुके है। नाम निर्देशन पत्र 23 अप्रैल को अपराह्न 03 बजे तक प्राप्त किए जा सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा निर्वाचन-2019 कार्यक्रम के अनुसार गुना संसदीय क्षेत्र 04 के लिए 20, 22 और 23 अप्रैल 2019 को सुबह 11 से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त होंगे। आज 19 अप्रैल को ''गुडफ्राइडेÓÓ और 21 अप्रैल को रविवार होने के कारण इन दिनांको में नामांकन नहीं भरे जायेंगे। 24 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा (जांच) की जाएगी। 26 अप्रैल अपराह्न 03 बजे तक नाम वापसी की अंतिम दिनांक रहेगी। 12 मई को प्रात: 07 बजे से सांय 06 बजे तक मतदान होगा। जबकि 23 मई 2019 को प्रात: 08 बजे से मतगणना शुरू होगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit