Breaking Ticker

कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया नामांकन फार्म दाखिल

  • जुलूस के दौरान किया गया सांसद सिंधिया का भव्य स्वागत 


शिवपुरी। शिवपुरी-गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हजारों समर्थकों के विशाल जुलूस के साथ जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन फार्म दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नि श्रीमती प्रिदयदर्शनी राजे सिंधिया, जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलवाट, महेन्द्र सिसोदिया, प्रभूराम चौधरी, इमरती देवी, महेन्द्र गोयल, सुरेश राठखेड़ा, जसवंत जाटव, आशोक नगर के विधायक जसपाल जज्जी, मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह, रामकिशन सोलंकी प्रमुख रूप उपस्थित रहे। नामांकन पत्र दाखिर करने के पूर्व शहर के गुना वायपास से जुलूस प्रारंभ कर शहर के झांसी तिराहा, गुरूद्वारा चौक, राजेश्वरी रोड़, अग्रसेन चौराहा होते हुए जिलाधीश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जगह-जगह पर जोशीला आतिशबाजी चलाकर एवं सांसद सिंधिया फूलमालाओं से स्वागत किया। जिलाधीश कार्यालय में सपत्निक पहुंचकर उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit