- कांग्रेस की संस्कृति भ्रष्टाचार व घोटालों की सरकार चलाने की हैं: वीरेंद्र रघुवंशी
केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। कांग्रेस बेईमान है। उसे देश और उसके विकास से कोई मतलब नहीं है। उसे देश की जनता से कोई लेना देना नहीं है। क्या कांग्रेस के किसी मुख्यमंत्री को कभी खेतों में देखा है? कांग्रेस के नेता महलों में रहकर राजनीति करते हैं। इसलिए प्रदेश की जनता लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाएगी। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने माधव चौक पर कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन में कही ।
धरना को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ कि सरकार के द्वारा किया गया भ्रष्टाचार कोई नई बात नही है इसके पहले भी यूपीए की सरकार में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए लाखों-करोड़ों रूपया का घोटाला किया गया था कमलनाथ ने तो सिर्फ कांग्रेसी संस्कृति को आगे बढ़ाया है कांग्रेस की संस्कृति भ्रष्टाचार व घोटालों की सरकार चलाने की हैं। प्रदेशकार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले 15 सालों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो काम किया है, कांग्रेस उसका दसवां हिस्सा भी नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी की बात हो, या फिर स्कूल-कॉलेज शुरू करने की, भाजपा ने विकास में कोई कसर नहीं रखी।
पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि कांग्रेस सुन ले, अगर प्रदेश की जनता के साथ अन्याय हुआ, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हम सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे और सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। मुकेश चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी हैं, जो एक शक्तिशाली, गौरवशाली, समृद्धिशाली भारत बनाना चाहते हैं। दूसरी तरफ सारी पार्टियां हैं। मोदी जी के खिलाफ ये सारे भ्रष्टाचारी एक हो गए हैं। ये कहते हैं मोदी नहीं-मोदी नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के खिलाफ सारा बैर भुलाकर बुआ-बबुआ एक हो गए। ममता दीदी, देवेगौड़ा जी, चंद्राबाबू जी सारे नेता एक हो रहे हैं। कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा । ये गठबंधन नहीं, ठगबंधन है। जरा सोचिये अगर ये सरकार बनाएंगे, तो वो चलेगी कितने दिन। अगर इनकी सरकार बन गई, तो हर दिन प्रधानमंत्री बदलेगा। कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत जैन, जिला महामंत्री ओमी गुरु, राजकुमार खटीक, ओमी जैन, डर राकेश राठौर, लक्ष्मी जाटव, योगिता झोपे,मंजुला जैन, भानु दुबे, हरिओम राठौर, हरिओम काका, नीरज खटीक,प्रतीक शर्मा,डॉ महेश आदिवासी, डॉ रश्मि गुप्ता,अजय गौतम,हेमपाल दांगी, महेश धाकड़,गणेश धाकड़,प्रभात मिश्रा,गिर्राज शर्मा,राहुल खटीक, भागवत गिरी गोस्वामी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







