Breaking Ticker

बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष में लगा दिया: नरेन्द्र आर्य

  • बदरवास में धूमधाम एवं उत्साह के मनाया डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिन

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। संविधान शिल्पी, चिंतक, समाज सुधारक, भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन बदरवास में भाजपा अनु.जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य के नेतृत्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य ने संविधान निर्माता बाबा साहेब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जिन्हें बाबासाहेब के नाम से भी जाना जाता है, उनका जन्म दिन 14 अप्रैल को भारत समेत पूरी दुनिया में पर्व के जैसा मनाया जाता है। इस दिन को 'समानता दिवसÓ और 'ज्ञान दिवसÓ के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि बाबा साहेब जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करते रहे। 
श्री आर्य ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष में लगा दिया। इस दौरान बाबा साहेब गरीब, दलितों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। बचपन से ही आर्थिक और सामाजिक भेदभाव देखने वाले अंबेडकर ने विषम परिस्थितियों में पढ़ाई शुरू की। स्कूल में उन्हें काफी भेदभाव झेलना पड़ा। उन्हें और अन्य अस्पृश्य बच्चों को स्कूल में अलग बैठाया जाता था। वह खुद पानी भी नहीं पी सकते थे। ऊंच जाति के बच्चे ऊंचाई से उनके हाथों पर पानी डालते थे। ऐसी विकट परिस्थितियां भी बाबा साहेब के दृढ़ संकल्प को हिला नहीं सकीं इसका जीता जागता उदाहरण आज हम सबके सामने हैं। बाबा साहेब का कहना था कि संगठित रहो, संघर्ष करो, शिक्षित बनो। इस मूलमंत्र को हमें अपने जीवन में उतारकर आगे बढऩे का आज हमें संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर सुरेश सोनी सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit