- बसपा द्वारा गुना संसदीय क्षेत्र में धूमधाम से मनाई संविधान निर्माता डां भीमराव अंबेडकर की जयंती
केदार सिंह गोलिया (7999366077)
शिवपुरी /गुना/अशोकनगर। संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर एवं महात्मा ज्योतिवा राव फुले जी की जयंती संयुक्त रूप से शिवपुरी-गुना लोकसभा क्षेत्र के शिवपुरी जिले में ग्वालियर जोन प्रभारी मनीराम धाकड के मुख्य अतिथ्य में मनाई गई, वही गुना संदीय क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी धाकड लोकेन्द्र सिंह राजपूत व उनकी धर्मपत्नी रश्मि द्वारा बाबा साहब की जयंती मनाई गई। धाकड लोकेन्द्र सिंह राजपूत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचारों को लोगों के बीच रखना चाहिए तथा उन्होंने कहा कि अभाव से रोना नहीं, प्रभाव से विचलित होना नहीं, यह मंत्र आज हमें डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के जयंती पर सबसे ज्यादा प्रेरणादायी है। आज हमें इस मंत्र को लेकर आगे बढऩे की आवश्यकता है।
राष्ट्र निर्माण करने का संकल्प लिया तथा आगामी चुनाव में बहन कु. मायावती को प्रधानमंत्री बनने का संकल्प लिया। समारोह में मुख्य आतिथ्य का सौभाग्य प्राप्त हुआ आयोजन को समस्त जिला कमेटी के पदाधिकारी ने मिलकर एक सफल रूप प्रदान किया एवं अंत में प्रत्याशी धाकड लोकेन्द्र सिंह राजपूत ने आयोजन समिति को धन्यवाद दिया।











