शिवपुरी। युवा मोर्चा नगर मंडल शिवपुरी के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा का जन्मदिन 24 मार्च की शाम को एस2 कैफे में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया। इस बर्थडे पार्टी में 10 पाउंड का बोस नाम का बर्थडे केक काटकर एवं बड़ी फूल माला पहनाकर जन्मदिन मनाया। इसके बाद सभी ने डीजे पर डांस करके सेलिब्रेट किया। खासबात यह रही कि यह बर्थडे पार्टी कि सूचना खुद गिर्राज शर्मा को नहीं थी यह उनके पदाधिकारियों ने उनके लिए सरप्राइस दिया। इस कार्यक्रम में नगर पदाधिकारी दीपक राठौर, सागर यादव, सूरज मिश्रा, राजा यादव, राहुल खटीक, आशीष सेठ, आशीष सेन, अंकित जैन, दीपक कुशवाह, अंकुर शर्मा, सोनू कुशवाह ,दीपू राठौर, ऋषभ जैन, मिट्टू जाटव, शिवम गुप्ता, कुलदीप गौर ,सारांश जैन, शिवम झा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने सभी पदाधिकारियों का दिल से आभार व्यक्त कर कहा मैं बहुत खुशनसीब हूं जो मुझे आप जैसे मित्र भाईयों का साथ मिला। आप लोगों के सहयोग से युवा मोर्चा मंडल शिवपुरी निरंतर ऊंचाइयों पर बढ़ता रहेगा और 2019 में मोदी जी के लिए अधिक से अधिक संख्या में वोट डलवाकर भारी मतों से पुन: बीजेपी सरकार बनाएंगे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077