Breaking Ticker

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कार्यशाला आयोजित

शिवपुरी। शासकीय बालिका छात्रावास शिवपुरी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग से सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र दांगी ने बताया कि शिवपुरी जिले में घटता लिंगानुपात बड़ा चिंता का विषय है। शिशु लिंगानुपात भी जिले में बहुत कम है शिशु मृत्यु दर भी बहुत बड़ी है। शिशु मृत्यु दर में सुधार लाना हम सब की जिम्मेदारी है। बेटियों की संख्या में वृद्धि करने के लिए हम सब को प्रयास करने चाहिए। बेटियों के बिना समाज की कल्पना भी नहीं कर सकते। इसके अलावा बच्चों के अधिकारों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक श्रीमती मोनिका, शौर्यदल सदस्य शिवम दांगी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit