Breaking Ticker

बालिका से छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट 

शिवपुरी। करैरा के ग्राम खड़ीचा में बीते रोज एक 16 वर्षीय बालिका के साथ तीन आरोपियों ने छेड़छाड़ कर दी और जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने इस मामले मेें तीनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 323, 354, 294, 506, 34 सहित 7/8 पोस्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 

जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय बालिका गांव के पास स्थित अपने खेत में काम कर रही थी। जहां गांव के रहने वाले तीन युवक रविंद्र रावत, वीरेंद्र रावत, धर्मेंद्र रावत वहां पहुंचे और उन्होंने बालिका को खेत पर अकेला देखा तो आरोपी बहक गए और उन्होंने बालिका के साथ अश£ील छेड़खानी कर दी। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर दी और उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit