Breaking Ticker

सिलेंडर में भड़की आग, मचा हड़कम्प, लोगों ने बमुश्किल बुझाई आग


शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी में रात्रि 8 बजे एक महिला द्वारा खाना बनाते समय गैस रिसाब के कारण आग भड़क गई। जिससे कॉलोनी में हड़कम्पपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। कॉलोनी के कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाकर घर से बाहर फेंका और उस पर मिटटी व पानी डालकर आग को बुझा दिया। जिससे एक बडी घटना होते-होते बच गई। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर फायर बिग्रेड भी पहुंची लेकिन फायर बिग्रेड का कोई उपयोग नहीं हो सका। क्योंकि फायरबिग्रेड आने से पहले ही आग बुझ चुकी थी। 
जानकारी के अनुसार लाली बाई पत्नी किशन जाटव शुक्रवार की रात्रि अपने घर में खाना बना रही थी। तभी सिलेेंडर से हो रहे गैस रिसाब के  कारण सिलेंडर आग की चपेट में आ गया। अचानक सिलेंडर में आग लगने से लाली बाई चीखते हुए बाहर निकल आई और उसने पडोसियों को आग लगने की जानकारी दी। जिससे कॉलोनी मेें अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। महिला का पति किशन जाटव और कॉलोनी के कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाकर आग से जलता हुआ सिलेंडर किचन से बाहर निकालकर खुले मैदान में फेंक दिया। इसके बाद सिलेंडर पर मिटटी और पानी डालकर आग को बुझा दिया गया। घटना का सुखद पहलू यह रहा कि कोई बडा हादसा घटित नहीं हुआ। नहीं तो काई जनहानि हो सकती थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit