शिवपुरी। कोलारस और बैराड क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पहली घटना कोलारस के ग्राम हरीपुर टपरियन की है। जिसमें बीते रोज गांव के एक युवक रणवीर पुत्र कैलाश जाटव ने एक 14 वर्षीय नाबलिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित कर दी। आरोपी उसे गांव के बाहर बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसकी शिकायत पीड़ित बालिका ने अपने परिजनों के साथ थाने में पहुंचकर दर्ज करा दी है। पुलिस ने मामले मेें आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376 क तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी घटना बैराड के ग्राम गौेंदलीपुरा की है। जिसमें एक आरोपी लपई पुत्र महाराज सिंह कुशवाह ने बालिका को अपनी हवश का शिकार बनाया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित बालिका की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376, 506, 3/4 पीसीएसओ एक्ट सहित 3(2)एस, 3(2)व्हीए एससीएसटी एक्ट के तहत कायमी की है।
खेत में काम कर रही महिला को बनाया हवस कार शिकार
पिछोर के ग्राम लहर्रा में खेत में काम कर रही एक महिला कामिनी (काल्पनिक नाम) के साथ गांव में रहने वाले आरोपी सुरेश जाटव ने उसे अकेला पाकर बलात्कार कर दिया। घटना बीते 24 दिसंबर के शाम पांच बजे की है। उस समय पीड़िता खेत पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। जिससे वह काफी भयभीत हो गई थी। लेकिन कल पीड़िता हिम्मत जुटाकर थाने पहुंच गई और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में भादवि की धारा 376, 506 के तहत कायमी कर ली है।







