केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। आगरा में संजली जाटव की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भीमराव अंबेडकर समिति के सदस्यों ने शिवपुरी में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन दिया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं भीमराव अंबेडकर समिति के सदस्यों ने स्व. संजली जाटव को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शंाति की ईश्वर से कामना की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनिट का मौन रखा गया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के सदस्यों ने ज्ञापन में बताया कि आगरा जिले में संजली जाटव की पेट्रोल डालकर निर्मम हत्या कर दी गई है और इस हत्याकांड के एक आरोपी की भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिससे आगरा सहित शिवपुरी जिले में भी रोष का वातावरण है। ज्ञापन में महामहिम राज्यपाल के नाम प्रेषित ज्ञापन में संजली जाटव को न्याय दिलाने के लिए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।









