Breaking Ticker

पुरुषोत्तम अंगोलिया बने अपाक्स संघ के तहसील अध्यक्ष, बधाइयों का लगा तांता


शिवपुरी। म.प्र. अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक) अधिकारी-कर्मचारी संगठन (अपाक्स) में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा ‘हिम्मतगढ़’ द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार पुरुषोत्तम अंगोलिया को अपाक्स संघ की तहसील इकाई का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि संगठन के संविधान के प्रावधानों के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। जिला अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया है कि पुरुषोत्तम अंगोलिया संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति आदेश की सूचना कलेक्टर शिवपुरी, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रशासन तक पहुंच सके। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुरुषोत्तम अंगोलिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में तहसील स्तर पर संगठन को नई सक्रियता और मजबूती मिलेगी। अपनी नियुक्ति पर पुरुषोत्तम अंगोलिया ने संगठन के जिलाध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास और भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit