नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रारंभ, रेडिएंट कॉलेज के पास होगा कार्यक्रम
शिवपुरी। शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्षों के अटूट विश्वास और अनुभव के साथ देश के प्रतिष्ठित दून पब्लिक स्कूल, न्यू दिल्ली के प्री-प्राइमरी विंग ‘दून जूनियर स्कूल’ की नई शाखा अब शिवपुरी में प्रारंभ होने जा रही है। यह पहल केवल एक नए विद्यालय की शुरुआत नहीं, बल्कि शहर के नन्हें बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देने की एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता है।
रेडिएंट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं दून पब्लिक स्कूल शिवपुरी के डायरेक्टर द्वारा बताया गया कि विद्यालय में नर्सरी, एलकेजी (LKG) और यूकेजी (UKG) कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यहां बच्चों को आधुनिक शिक्षण पद्धति के साथ संस्कारयुक्त वातावरण में शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिल सके।
विद्यालय का ग्रैंड इनॉगरेशन 12 मार्च 2026 को सुबह 10:30 बजे दून जूनियर स्कूल कैंपस, रेडिएंट कॉलेज के पास, स्मार्ट बाजार के सामने, महल रोड शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों और शिक्षा प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि इस भव्य शुभारंभ में उपस्थित होकर अतिथि इस नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत का हिस्सा बनेंगे और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।







