Breaking Ticker

संविधान बचाओ: किसान बचाओ के संकल्प के साथ शिवपुरी से भोपाल पदयात्रा शुरू

ओबीसी किसान जन जागरूकता एवं संविधान बचाओ पदयात्रा 8 से 18 जनवरी तक, भोपाल में संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम में होगी शामिल


शिवपुरी। संविधान की रक्षा, किसानों के अधिकार और सामाजिक न्याय की मांगों को लेकर शिवपुरी की युवा क्रांतिकारियों द्वारा ओबीसी किसान जन जागरूकता एवं संविधान बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा 8 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक शिवपुरी से भोपाल तक पैदल निकाली जाएगी। यात्रा का समापन भोपाल में आयोजित संयुक्त मोर्चा के कार्यक्रम में सहभागिता के साथ होगा। पदयात्रा का उद्देश्य आमजन, किसानों, युवाओं और पिछड़े वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि धर्म हमारी आस्था का केंद्र है, जबकि संविधान हमारी व्यवस्था का केंद्र है, इसी विचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा की जा रही है।

इन प्रमुख मांगों को लेकर निकाली जा रही यात्रा

पदयात्रा के दौरान केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष निम्न प्रमुख मांगें रखी जाएंगी—

  • संविधान से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बंद की जाए।
  • मंडल आयोग के अनुरूप 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू किया जाए एवं 13 प्रतिशत आरक्षण तत्काल हटाया जाए।
  • किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज व बिजली बिल माफी दी जाए।
  • वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन 600 से बढ़ाकर 2000 रुपये की जाए।
  • गौचर भूमि मुक्त कराई जाए।
  • युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
  • जातिगत जनगणना कराई जाए।
  • ईडब्ल्यूएस आरक्षण में ओबीसी व क्रीमीलेयर से ऊपर आय वालों को प्रमाण पत्र जारी न किए जाएं।
  • निजी क्षेत्र में एससी, एसटी, ओबीसी व माइनॉरिटी की समान भागीदारी सुनिश्चित हो।
  • जल, जमीन और जंगल से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न हो।

युवा कर रहे है पदयात्रा का नेतृत्व

इस पदयात्रा का नेतृत्व कु. एम.डी. गुर्जर (युवा पार्षद, नपा शिवपुरी), गिर्राज सिंह डेहरवारा (जिला अध्यक्ष, ओबीसी महासभा), ओबीसी पवन दुल्हारा, मोहन सिंह धाकड़ (प्रदेश उपाध्यक्ष, ओबीसी महासभा) एवं

बृजेंद्र यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, ओबीसी महासभा बैराड़) द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे इस पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर संविधान, किसान और सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को मजबूती प्रदान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit