Breaking Ticker

निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 61 मरीजों का परीक्षण


शिवपुरी। स्टेप टू ग्रोथ फाउंडेशन समाजसेवी संस्था द्वारा स्वास्थ्य विभाग शिवपुरी के सहयोग से विकासखंड कोलारस के आदिवासी बाहुल्य ग्राम पड़ोदा व खरई में बुधवार 26 नवंबर को प्रात: 10.30 से दोपहर 3 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 61 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिसमें 23 महिलाएं, 15 पुरुष एवं 23 बच्चे शामिल रहे। 25 मरीजों की लेव जांच की गई, 8 बच्चों को टीकाकरण किया गया तथा 15 बच्चों को विटामिन ड्रॉप्स पिलाई गई।  चिकित्सक दल में डॉ. इंदु जैन (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. शशि शाक्य (दंत रोग चिकित्सक), डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव (जनरल फिजीशियन) एवं डॉ. निलेश महदेले ने मरीजों का परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां प्रदान कराई। शिविर में श्रीमती प्रज्ञा भारती (नर्सिंग ऑफिसर), श्रीमती बबीता नरवरिया, महेश जाटव (एल.टी.) एवं श्रीमती रामदेवी ने सहयोग किया। संविधान दिवस के अवसर पर शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत पड़ोदा के सरपंच राम सिंह राजावत एवं फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। शिविर के संचालन में स्टेप टू ग्रोथ फाउंडेशन के साहिल खान (अध्यक्ष), डॉ. भूपेन्द्र शर्मा विकल (सलाहकार), शिवनारायण अग्रवाल (सचिव), रिया यादव (उपाध्यक्ष), मनोज उपाध्याय (महासचिव), सूफी संत समीर बाबा, प्रमोद पुरोहित (महासचिव), ब्रजेश अग्निहोत्री (जिला अध्यक्ष शिवपुरी), अंकित गुप्ता (सहसचिव), दीपक श्रीवास्तव (अध्यक्ष जिला दतिया), आबाद वारसी, सुमित श्रीवास्तव (मीडिया प्रभारी), चेतन बाथम, निखिल श्रीवास्तव, चेतन दास सुखानी (दतिया), राम सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit