Breaking Ticker

गीता पब्लिक स्कूल में मेगा करियर काउंसलिंग फेयर: देश की नामी यूनिवर्सिटीज और करियर एक्सपर्ट्स ने विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन


शिवपुरी। गीता पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एक भव्य मेगा करियर काउंसलिंग फेयर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर की 15 प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज़ के प्रतिनिधि और प्रसिद्ध करियर कोच एवं 'तथास्तु' संस्था के संस्थापक उत्कर्ष गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उत्कर्ष गुप्ता एक अनुभवी करियर कोच और मोटिवेशनल स्पीकर हैं, जिन्होंने अब तक हज़ारों विद्यार्थियों को करियर चयन, परीक्षा रणनीति और पर्सनल ग्रोथ में मार्गदर्शन प्रदान किया है। उनकी संस्था तथास्तु विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग, स्किल डेवलपमेंट और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना और उनके उज्जवल भविष्य के लिए सही दिशा दिखाना रहा। कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और करियर से संबंधित अपने प्रश्न खुले मन से रखे। उन्होंने एडमिशन प्रक्रिया, विभिन्न कोर्सेस की फीस संरचना, नीट और यूपीएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारी, आर्ट्स स्ट्रीम के विकल्प, विश्वविद्यालयों की सुरक्षा और सुविधाएं, प्लेसमेंट अवसर और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। यूनिवर्सिटी प्रतिनिधियों ने न केवल विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान किया बल्कि बोर्ड परीक्षाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए उपयोगी टिप्स भी दिए। इस करियर फेयर में जिन प्रमुख यूनिवर्सिटीज़ ने हिस्सा लिया, उनमें शामिल रहीं वॉक्सन यूनिवर्सिटी, पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी, बैनेट यूनिवर्सिटी, प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी, मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी, सिल्वर ओक यूनिवर्सिटी, जेपी यूनिवर्सिटी, श्री अरविंदो यूनिवर्सिटी, मॉडर्न गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूट, सीडीएस यूनिवर्सिटी, शारदा यूनिवर्सिटी, अवंतिका यूनिवर्सिटी, आरवी यूनिवर्सिटी, एसजीटी यूनिवर्सिटी और पीसीयू यूनिवर्सिटी। कार्यक्रम का संचालन भी उत्कर्ष गुप्ता ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि करियर चुनते समय पैशन, स्किल और स्कोप — इन तीनों का संतुलन बेहद आवश्यक है। उनकी अनुभवपूर्ण गाइडेंस ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit