Breaking Ticker

स्वस्थ तन और मन ही युवा होने का परिचायक: अमित भार्गव

शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा उमंग हेल्थ एण्ड वैलनेस कार्यक्रम का शुभारंभ


शिवपुरी। शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में शुक्रवार को उच्च शिक्षा उमंग हेल्थ एण्ड वैलनेस कार्यक्रम का शुभारंभ जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित भार्गव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य परीक्षण, पैथोलॉजी जांच और परामर्श सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ राज्य सरकार के निर्देशानुसार हुआ। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी 2025) को प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव द्वारा कॉलेजों में अध्ययनरत युवाओं के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी। आज शिवपुरी जिले में इसका औपचारिक शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि अमित भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ तन और मन ही युवा होने का परिचायक हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि योगाभ्यास के साथ नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में विशेषज्ञों से परामर्श लेने में संकोच न करें। जानकारी ही सर्वोत्तम बचाव है।

इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता पुनीत सर ने विद्यार्थियों को उदाहरणों के माध्यम से स्वस्थ जीवन का महत्व समझाया। वहीं, विभिन्न परामर्शदाताओं — सुश्री शकुन नामदेव (आरकेएसके परामर्शदाता), श्रीमती मजू शर्मा (महिला स्वास्थ्य परामर्शदाता), ब्रजभान दोहरे (मन रोग परामर्शदाता), राजकुमार माथुर (यौन रोग परामर्शदाता) तथा शाजिद खान (एचआईव्ही-एड्स परामर्शदाता) ने योजनाओं और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी वीरेन्द्र कौशल ने स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। आभार प्रदर्शन डॉ. आशीष व्यास (नोडल अधिकारी, आरकेएसके कार्यक्रम) ने किया तथा मंच संचालन अखिलेश शर्मा (मीडिया अधिकारी) द्वारा किया गया।

शिविर में कुल 120 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से 76 छात्रों का चिकित्सकीय परीक्षण डॉ. सौरभ तरवरिया द्वारा किया गया। 38 छात्रों का नेत्र परीक्षण संजय शाक्य (नेत्र चिकित्सा सहायक) द्वारा किया गया। 9 छात्रों का दंत परीक्षण डॉ. गरिमा सिंह ने किया। 40 विद्यार्थियों की पैथोलॉजी जांच कराई गई। 20 छात्राओं ने महिला स्वास्थ्य परामर्श, 21 विद्यार्थियों ने किशोर स्वास्थ्य परामर्श, 19 विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य परामर्श तथा 14 विद्यार्थियों ने यौन स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit