इस अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंत्री प्रहलाद पटेल के मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात समीपस्थ गौशाला में गौमाता को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधरोपण कर जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश शर्मा, जय सिंह रावत, शिवकुमार रावत, जनपद सदस्य बासु खटीक, पूर्व पार्षद जगदीश गोस्वामी, गौरव दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री प्रहलाद पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में प्रदेश के सतत विकास की कामना की। कार्यक्रम में सामाजिक दायित्वों के निर्वहन, पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा जैसे कार्यों को प्रमुखता दी गई, जिससे जनसेवा और संगठन की भावना भी सशक्त हुई।
मंत्री प्रहलाद पटेल के जन्मदिवस पर विशेष आयोजन: मंदिर में प्रार्थना, गौसेवा और वृक्षारोपण कर दी शुभकामनाएं
0
7:36 pm
Tags