Breaking Ticker

माशिमं की द्वितीय अवसर परीक्षा मंगलवार से, 15 हजार 129 परीक्षार्थी तलाशेंगे "सफलता"

- परीक्षा की तैयारियां पूरी, प्रश्रपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ वितरण


शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी की मुख्य परीक्षा इसी साल मार्च महीने में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में जहां बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तो कई परीक्षार्थी ऐसे थे जिन्हें असफलता हाथ लगी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल अब ऐसे परीक्षार्थियों को सफलता तलाशने के लिए एक और अवसर  देने जा रहा है। जिसे द्वितीय परीक्षा नाम दिया गया है। इस परीक्षा में नियमित व स्वाध्यायी दोनों परीक्षार्थी शामिल होंगे। मंगलवार से यह परीक्षा प्रारंभ होने जा रही हैं। जिसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ के निर्देशन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रविवार को शहर के उत्कृष्ट उमावि क्रमांक 1 स्थित वितरण केन्द्र से बोर्ड की इन परीक्षाओं की परीक्षा सामग्री सहित प्रश्रपत्र व उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। पुलिस सुरक्षा के बीच प्रश्रपत्र केन्द्रों के नजदीकी थाने में सुरक्षित रखवाए गए हैं। द्वितीय अवसर की इस परीक्षा में 15 हजार 129 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 

37 केन्द्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

जिला परीक्षा प्रभारी वत्सराज सिंह राठौड़ ने बताया कि द्वितीय परीक्षा के लिए जिलेभर में कुल 37 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं और प्रत्येक केन्द्र पर एक-एक केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष व कलेक्टर प्रतिनिधि की नियुक्ति की गई है। परीक्षा से पूर्व कलेक्टर प्रतिनिधि की मौजूदगी में थाने से प्रश्रपत्र का शील्ड बंडल परीक्षा केन्द्र पर सुरक्षा के बीच लाया जाएगा। शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए जिलेभर में विभाग द्वारा 10 निरीक्षण दल भी गठित किए गए हैं जिनमें से 8 दल विकासखण्ड स्तरीय जबकि 2 दल जिला स्तरीय बनाए गए हैं। द्वितीय परीक्षा में 10 वी कक्षा के 9 हजार 583 जबकि 12 वी के 5 हजार 546 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 

8 बजे पहुंचना होगा परीक्षार्थियों को 

द्वितीय अवसर की यह परीक्षा 37 केन्द्रों पर सुबह 9 से 12 बजे की निर्धारित पाली में आयोजित की जाएगी, लेकिन परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा। किसी भी स्थिति में परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व के बाद परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हाईस्कूल की परीक्षाएं 17 जून से प्रारंभ होकर 26 जून तक चलेंगी। मंगलवार को हाईस्कूल का पहला पेपर हिन्दी विषय का है। जबकि हायर सेकेण्डरी की परीक्षाएं भी 17 जून को हिन्दी विषय के प्रश्रपत्र के साथ प्रारंभ होंगी और 5 जुलाई तक जारी रहेंगी। 

500 से अधिक शिक्षक देंगे ड्यूटी

द्वितीय परीक्षा के व्यवस्थित संचालन के लिए जहां डीईओ ने जिला स्तर पर कंट्रोल रूम  स्थापित किया है जो दो पालियों में सुबह 6 बजे से 1 बजे तक व दूसरी पाली में 1 बजे से 6 बजे तक कार्यशील रहेगा। प्राचार्य सुनील चौसरिया कंट्रोल रूम प्रभारी होंगे। इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों पर पर्यवेक्षक के रूप में 500 से अधिक शिक्षकों को तैनात किया गया है जो कक्षों में परीक्षा के दौरान ड्यूटी देंगे। शिवपुरी विकासखण्ड के 6 परीक्षा केन्द्रों सहित जिले के अन्य केन्द्रों पर तैनात शिक्षकों को 16 जून को केन्द्रों पर उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं। 

इनका कहना है

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी की द्वितीय परीक्षा 17 जून से जिले के 37 केन्द्रों पर आयोजित होगी। रविवार को परीक्षा सामग्री व प्रश्रपत्रों का वितरण कर दिया गया है। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

समर सिंह राठौड़

जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit